एकनाथ का ऐलान - ‘वास्तविक’ शिवसेना और भाजपा मिलकर महाराष्ट्र में निकाय चुनाव लड़ेंगे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

एकनाथ का ऐलान – ‘वास्तविक’ शिवसेना और भाजपा मिलकर महाराष्ट्र में निकाय चुनाव लड़ेंगे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि ‘वास्तविक’ शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी राज्य में आगामी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि ‘वास्तविक’ शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी राज्य में आगामी निकाय चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगे।
शिंदे शिवसेना के बागी गुट का नेतृत्व करते हैं।
उन्होंने ठाणे में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि बागी गुट ‘‘वास्तविक’’ शिवसेना का प्रतिनिधित्व करता है।
शिंदे ने शनिवार रात को कहा, ‘‘ भाजपा और शिवसेना आगामी निकाय चुनाव में ठाणे सहित सभी जगहों पर गठबंधन में चुनाव लड़ेंगे।’’
उल्लेखनीय है कि मुंबई सहित राज्य के कई नगर निगमों में आने वाले महीनों में चुनाव होने हैं।
शिंदे की घोषणा इस लिहाज से अहम है कि बागी 40 विधायकों में से कई मुंबई और महानगरीय क्षेत्रों से आते हैं और शिवसेना के पारपंरिक मराठी ‘वोट बैंक’ में सेंध लगा सकते हैं।
ठाणे नगर निगम के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवसेना ठाणे में पिछले 25 साल से शासन कर रही है और मतदाता सही चुनाव करेंगे।
गौरतलब है कि वर्ष 2019 में भाजपा और शिवसेना ने मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा था और बहुमत हासिल किया था, लेकिन बाद में मुख्यमंत्री पद के मुद्दे पर दोनों पार्टियां अलग हो गईं।
ठाणे जिले के कोपरी-पाचपाखाड़ी से विधायक शिंदे ने कहा, ‘‘ (शिवसेना संस्थापक)बालासाहेब ठाकरे हमेशा भाजपा-शिवसेना का गठबंधन चाहते थे। वह कभी नहीं चाहते थे कि शिवसेना का जुड़ाव कांग्रेस या राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा)से हो। हम बालासाहेब की बातों का पालन कर रहे हैं। भाजपा और शिवसेना राज्य की सत्ता में भी है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।