‘सामूहिक दुष्कर्म’ वीडियो का प्रसार करने के मामले में आठ व्यक्ति गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

‘सामूहिक दुष्कर्म’ वीडियो का प्रसार करने के मामले में आठ व्यक्ति गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने खुद ही मामला दर्ज किया था। यह कथित

दक्षिण कन्नड़ जिले के पुट्टुर के एक निजी कॉलेज की छात्रा से कथित दुष्कर्म संबंधी वीडियो का ‘प्रसार’ करने के मामले में पुलिस ने पांच छात्रों समेत आठ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने खुद ही मामला दर्ज किया था। यह कथित दुष्कर्म की घटना मार्च में हुई थी और इसका वीडियो इस सप्ताह प्रकाश में आया है। 
दरअसल कॉलेज के एक समूह के छात्रों ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया क्योंकि उनकी एक प्रतिद्वंद्वी समूह के साथ झड़प हुई थी और दुष्कर्म के आरोपी इसी प्रतिद्वंद्वी समूह के सदस्य हैं। पुलिस की एक टीम ने वीडियो के स्रोत का पता कर लिया। यह वीडिया दुष्कर्म के आरोपियों में से एक के फोन में सेव था।
आरोपी के एक सहपाठी ने इस वीडियो को अपने मोबाइल पर डाउनलोड किया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी छात्रों ने लड़की को अपनी कार में जंगल में ले जाकर कथित तौर पर दुष्कर्म किया था। पुलिस ने बताया कि इन छात्रों ने इस वारदात का वीडियो भी बनाया और लड़की को इसके बारे में किसी से जिक्र करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।