डेंगू पर नियंत्रण के लिये कारगर प्रयासों की जरूरत : सीएम - Punjab Kesari
Girl in a jacket

डेंगू पर नियंत्रण के लिये कारगर प्रयासों की जरूरत : सीएम

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश में डेंगू रोग पर नियंत्रण एवं प्रभावी रोकथाम के लिये कारगर एवं

देहरादून : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश में डेंगू रोग पर नियंत्रण एवं प्रभावी रोकथाम के लिये कारगर एवं समेकित प्रयासों की जरूरत बतायी है। उन्होंने इस सम्बन्ध में स्वास्थ्य विभाग के साथ ही सभी जिलाधिकारियों को सर्तकता एवं समन्वय से कार्य करने को कहा है। उन्होंने इस रोग के प्रति जन जागरूकता के प्रसार तथा स्वच्छता एवं सफाई पर विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिये हैं। 
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने सचिवालय में डेंगू रोग की रोकथाम के सम्बन्ध में किये जा रहे प्रयासों की शासन के उच्चाधिकारियों, सभी जिलाधिकारियों एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। उन्होंने डेंगू के प्रति सजग रहने तथा इसके लिये नियमित रूप से फॉगिंग एवं इसके लार्वा की जांच करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि डेंगू के प्रति लोगों में व्याप्त खौफ के वातावरण को समाप्त करने की जरूरत है। 
इसके लिये स्वास्थ्य विभाग, आशा, आंगनबाड़ी, ए.एन.एम, सिविल सोसाइटी के साथ नियमित रूप से जन जागरूकता अभियान संचालित किया जाए। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने सभी जिलाधिकारियों से अपने कार्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग सख्ती के साथ बंद करने को कहा है। उन्होंने इसके उपयोग से होने वाले नुकसान के सम्बन्ध में भी जन जागरूकता के प्रसार पर ध्यान देने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।