बाजपुर में मतदान के दौरान हंगामा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बाजपुर में मतदान के दौरान हंगामा

उत्तराखंड में श्रीनगर और बाजपुर में दो सीटों पर निकाय चुनाव हो रहे हैं। बाजपुर में वोटिंग के

बाजपुर : उत्तराखंड में श्रीनगर और बाजपुर में दो सीटों पर निकाय चुनाव हो रहे हैं। बाजपुर में वोटिंग के दौरान मतदान केंद्र पर हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान दर्जा मंत्री को एक सिपाही ने धक्का मारकर हटाने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक शुगर मिल बूथ पर दर्जा मंत्री राजेश कुमार वोट डालने पहुंचे। 
लाइन लंबी होने के बारण दर्जा मंत्री पोलिंग बूथ परिसर में ही  इंतजार कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान दर्जा मंत्री को एक सिपाही ने धक्का मारकर हटाने की कोशिश की। जिसके बाद जमकर हंगामा हो गया। पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों में झड़प भी हुई। अधिकारियों ने बाद में किसी तरह मामला शांत  कराया। नगर निकाय चुनाव के लिए हजार लोग सुबह आठ बजे ही विभिन्न बूथों पर जुट गए। 
सुबह से ही हजारों लोग लाइन में लगे दिखाई दिए। 13 बूथों पर 10 बजे तक हुए  मतदान में 15.45 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया, जिसमें महिलाओं का प्रतिशत अधिक रहा। कई बूथों पर जगह-जगह गेटों पर खड़े प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों को प्रशासन द्वारा हटाया गया। 
गर्मी के मद्देनजर मतदाताओं के लिए लगाए गए पंखे
अपर पुलिस अधीक्षक जगदीश चंद ने बताया सुरक्षा की दृष्टि से पूर्ण इंतजाम  किए गए हैं। पुलिसकर्मी से झड़प के मामले में मामूली विवाद हुआ था निपटा दिया गया है। हर जगह पुलिस सक्रिय है कहीं से भी कोई अप्रिय समाचार नहीं  मिला है। भीषण गर्मी के बावजूद भी लोक लंबी-लंबी कतारों में मतदान स्थल पर  जमा हो रहे हैं। 
इस बीच मतदाताओं की परेशानी को देखते हुए प्राथमिक  विद्यालय मजरा प्रभु में मतदाताओं के लिए पंखे लगाए गए हैं। वहीं अन्य जगह  भी लोगों द्वारा गर्मी से बचाव के लिए उपाय किए जा रहे हैं।
श्रीनगर और बाजपुर नपा में तकनीकी वजह से चुनाव नहीं हो पाए थे
उत्तराखंड की 84 नगर निकायों के लिए वर्ष 2018 में चुनाव कराए जा चुके हैं, लेकिन श्रीनगर और बाजपुर नगर पालिका परिषदों में तकनीकी वजह से चुनाव नहीं हो पाए थे। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को 15 जुलाई, 2019 से पहले चुनाव कराने के आदेश दिए थे। 
श्रीनगर में 44 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है और इनके भाग्य का फैसला 25 हजार 126 मतदाताओं को करना है। बाजपुर में 23 हजार 113 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे, श्रीनगर के मुकाबले बाजपुर में प्रत्याशियों की संख्या ज्यादा हैं। यहां पर 74 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं और अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।