Dumri Bypoll Result: बेबी देवी बनी रहेंगी मंत्री, डुमरी में JMM ने दर्ज की जीत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Dumri Bypoll Result: बेबी देवी बनी रहेंगी मंत्री, डुमरी में JMM ने दर्ज की जीत

झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में इंडिया ने NDA को शिकस्त दी है। यहां राज्य

झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में इंडिया ने NDA को शिकस्त दी है। यहां राज्य की सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की प्रत्याशी बेबी देवी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी NDA की यशोदा देवी को 17 हजार से अधिक वोटों से पराजित किया है। यशोदा देवी आजसू पार्टी की प्रत्याशी थी, जिन्हें NDA के घटक दलों का समर्थन हासिल था। 
जीत दर्ज करने वाली बेबी देवी राज्य की हेमंत सोरेन सरकार में मद्य एवं उत्पाद निषेध मंत्री हैं। सोरेन ने उन्हें विधायक बनने के पहले ही मंत्रिमंडल में जगह दी थी। मंत्री पद पर बने रहने के लिए इस चुनाव में उनके लिए जीत दर्ज करना अनिवार्य था। बेबी देवी झारखंड की मौजूदा विधानसभा में 12वीं महिला विधायक होंगी। 
झारखंड में 82 सदस्यों वाली विधानसभा के अब तक के इतिहास में महिला विधायकों की सर्वाधिक संख्या है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बेबी देवी को फोन पर जीत की बधाई दी। इधर, बेबी देवी ने कहा है कि क्षेत्र की जनता ने उनके पति स्व. जगरनाथ महतो को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। यह उनके दिवंगत पति और क्षेत्र की जनता की जीत है।
बता दें कि इस सीट से विधायक और हेमंत सोरेन की सरकार में शिक्षा एवं मद्य निषेध, उत्पाद मंत्री रहे जगरनाथ महतो का मार्च महीने में निधन हो गया था। इस वजह से इस सीट पर उपचुनाव की नौबत आई। जगरनाथ महतो इस विधानसभा सीट पर वर्ष 2005 से लगातार विधायक थे। उन्होंने 2005 से 2019 तक लागातार चार बार जीत दर्ज की थी। 
उपचुनाव में 5 सितंबर को इस सीट पर हुए मतदान में कुल 64.84 प्रतिशत वोटरों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। उपचुनाव में इंडिया की बेबी देवी और NDA की यशोदा देवी सहित कुल छह प्रत्याशी मैदान में थे। अन्य उम्मीदवारों में AIMIM के अब्दुल मोबिन रिजवी, निर्दलीय रोशन लाल तुरी, कमल प्रसाद साहू और नारायण गिरि चुनाव मैदान में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।