डी के शिवकुमार ने CM योगी पर साधा निशाना, कहा- उप्र उनकी सरकार की निजी संपत्ति नहीं है - Punjab Kesari
Girl in a jacket

डी के शिवकुमार ने CM योगी पर साधा निशाना, कहा- उप्र उनकी सरकार की निजी संपत्ति नहीं है

कर्नाटक कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश सरकार के इस फैसले को मंगलवार को असंवैधानिक बताया कि अन्य राज्यों को

कर्नाटक कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश सरकार के इस फैसले को मंगलवार को असंवैधानिक बताते हुए निशाना साधा है. कहा कि अन्य राज्यों को उसके मूल निवासियों को रोजगार देने के लिए अनुमति लेनी चाहिए।
कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने कई ट्वीट कर कहा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश उनकी सरकार की निजी संपत्ति नहीं है।’’उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोगों को काम पर रखे जाने से रोकने का योगी आदित्यनाथ का कदम असंवैधानिक है और यह आवाजाही की स्वतंत्रता के अधिकार के खिलाफ है।

उन्होंने कहा, ‘‘श्री योगी, कृपया ध्यान दें कि उप्र आपकी सरकार की निजी संपत्ति नहीं है।’’शिवकुमार ने ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश के लोगों को भारत में कहीं भी काम करने के लिए आपकी अनुमति की आवश्यकता नहीं है।
उन्होंने कहा, ‘‘श्री योगी लोकतंत्र में शासन के बुनियादी नियमों को नहीं समझते हैं।’’ कांग्रेस नेता ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘ इस तरह की कार्रवाइयों में व्यावहारिक बुद्धि की कमी है और इससे प्रदेश के लोगों को अधिक नुकसान होगा… जब यह भाजपा के लिए सुविधाजनक है, तो यह एक राष्ट्र है। जब ऐसा नहीं है, तो यह अलग-अलग राज्य और अलग-अलग लोग हैं। पाखंड की पराकाष्ठा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।