महात्मा गांधी पर विवादित ट्वीट करने वाली IAS अधिकारी का तबादला - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महात्मा गांधी पर विवादित ट्वीट करने वाली IAS अधिकारी का तबादला

विवाद भड़कने के बाद अधिकारी ने स्पष्ट किया कि ट्वीट ‘‘व्यंगात्मक’’ था और इसे ‘‘गलत तरीके से पेश’’

अपने ट्वीट में दुनिया भर से महात्मा गांधी की प्रतिमाएं और भारतीय नोटों से उनके चित्र हटाने का आह्वान करने और 30 जनवरी 1948 के लिए महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को धन्यवाद देने वाली महाराष्ट्र की आईएएस अधिकारी निधि चौधरी का स्थानांतरण कर दिया गया है। यह जानकारी सोमवार को एक अधिकारी ने दी। 
मुंबई नगर निगम से  निधि चौधरी का स्थानांतरण मंत्रालय में जल आपूर्ति विभाग में हुआ है। अधिकारी ने बताया कि ‘व्यंगपूर्ण’ ट्वीट पर महाराष्ट्र सरकार ने नौकरशाह को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। निधि चौधरी के खिलाफ कार्रवाई राकांपा अध्यक्ष शरद पवार की मांग पर हुई जिन्होंने रविवार को महात्मा गांधी के खिलाफ विवादित ट्वीट के सिलसिले में आईएएस अधिकारी के खिलाफ ‘‘कठोर’’ कार्रवाई करने की मांग की। 
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को लिखे पत्र में पवार ने कहा, ‘‘अगर सरकार ने कार्रवाई नहीं की तो माना जाएगा कि इसकी नीतियां और मंशा निम्नतम स्तर पर पहुंच चुकी है।’’ मुंबई के उप निगमायुक्त चौधरी ने दुनिया भर से महात्मा गांधी की प्रतिमाएं और भारतीय नोटों से उनके चित्र हटाने का आह्वान किया था और 30 जनवरी 1948 के लिए महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को धन्यवाद दिया था। इसी दिन राष्ट्रपिता की हत्या हुई थी। 

ईडी ने बंबई हाई कोर्ट में कहा, मेहुल चोकसी भगोड़ा और फरार

विवाद भड़कने के बाद अधिकारी ने स्पष्ट किया कि ट्वीट ‘‘व्यंगात्मक’’ था और इसे ‘‘गलत तरीके से पेश’’ किया गया। निधि चौधरी ने बाद में ट्वीट हटा लिए। पवार ने कहा था, ‘‘महाराष्ट्र जैसे प्रगतिशील राज्य में एक सरकारी अधिकारी महात्मा गांधी के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करती है और राज्य सरकार इस तरफ से आंखें मूंदी हुई है जो एक गंभीर मामला है।’’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।