अयोध्या पर फैसला आने के बाद ओडिशा में पुलिस और प्रशासन को सतर्क रहने का निर्देश - Punjab Kesari
Girl in a jacket

अयोध्या पर फैसला आने के बाद ओडिशा में पुलिस और प्रशासन को सतर्क रहने का निर्देश

ओडिशा के मुख्य सचिव ए के त्रिपाठी ने राम जन्मभूमि मामले में उच्चतम न्यायालय का निर्णय आने के

ओडिशा के मुख्य सचिव ए के त्रिपाठी ने राम जन्मभूमि मामले में उच्चतम न्यायालय का निर्णय आने के बाद शनिवार को जिला कलक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को राज्य में शांति और सौहार्द सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। त्रिपाठी ने अधिकारियों को कानून व्यवस्था के प्रति सतर्कता बरतने और स्थिति पर नजर रखने को कहा। ओडिशा के पुलिस महानिदेशक बी के शर्मा ने कहा कि राज्य में सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 
इससे पहले मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य के लोगों से शांति कायम रखने का आग्रह किया था। गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने शनिवार को एकमत से निर्णय देते हुए अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। भारत के इतिहास में सबसे महत्वपूर्ण निर्णयों में से एक में उच्चतम न्यायालय के पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने एक शताब्दी से भी अधिक पुराने विवाद का अंत कर दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।