Girl in a jacket

2019 में TMC को किया आधा, 2021 में कर देंगे सफाया : दिलीप घोष

पश्चिम बंगाल में चुनावों से पहले तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के बीच बयानबाज़ी का दौर जारी है। मुख्यमंत्री

पश्चिम बंगाल में चुनावों से पहले तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के बीच बयानबाज़ी का दौर जारी है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा दी गयी चुनौती को स्वीकारते हुए शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इसपर राज्य बीजेपी प्रमुख दिलीप घोष ने प्रतिक्रिया देते हुए टीएमसी पर हमला किया।
दिलीप घोष ने मंगलवार को कहा, नंदीग्राम को सुवेंदु से बेहतर कौन जानता है? यह उसके हाथ में है। अगर उसने कहा है, तो वह ऐसा कर सकते है। इसके साथ ही उन्होंने राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा, कल हमारी रैली पर हुआ हमला कोई नई बात नहीं है, TMC पार्टी जब तक रहेगी तब तक हिंसा की राजनीति रहेगी। हम लोकतांत्रिक पद्धति में संविधान के आधार पर राजनीति कर रहे हैं और उसी प्रकार से बंगाल का परिवर्तन करेंगे। परिवर्तन जितना नज़दीक आ रहा है उनकी बौखलाहट बढ़ रही है।  दिलीप घोष ने कहा, हमने टीएमसी को ’19 में आधा कर दिया और 2021 में उसका सफाया कर देंगे।

शुभेंदु अधिकारी ने ममता के गढ़ में चुनाव लड़ने का किया ऐलान बोले- 50 हजार वोटों से हारेंगी, नहीं तो छोड़ दूंगा राजनीति

दरअसल, बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने उनकी विधानसभा सीट नंदीग्राम से चुनाव लड़ने की पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा दी गयी चुनौती स्वीकार कर ली और कहा वह चुनाव में उन्हें हरायेंगे, वरना राजनीति छोड़ देंगे। हालांकि पूर्व तृणमूल नेता ने कहा कि उम्मीदवारों पर आखिरी निर्णय बीजेपी नेतृत्व विस्तृत चर्चा के बाद लेगा, न कि जैसे सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस में मनमाने तरीके से होता है। इससे पहले, बनर्जी ने दिन में नंदीग्राम से विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान करके सभी को चौंका दिया। पिछले चुनाव में इस सीट पर टीएमसी के टिकट पर अधिकारी को जीत हासिल हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।