दिग्विजय सिंह बोले- भाजपा EVM पर निर्भर इसलिेेए महंगाई पर जनता की नाराजगी से परेशान नहीं - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिग्विजय सिंह बोले- भाजपा EVM पर निर्भर इसलिेेए महंगाई पर जनता की नाराजगी से परेशान नहीं

कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शनिवार को कहा कि नए

कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शनिवार को कहा कि नए कृषि कानूनों और ईंधन की बढ़ती कीमतों पर जनता की नाराजगी को लेकर केन्द्र सरकार परेशान नहीं है, क्योंकि भगवा पार्टी को चुनाव जीतने के लिए ईवीएम पर भरोसा है।
केन्द्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन के 100 दिन पूरे होने पर दिग्विजय अपनी बाजू पर काली पट्टी बांध कर शाजापुर जिले के जयहेड़ा में उन्होंने कहा, ‘‘ नवंबर माह में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 594 रुपये थी, जो अब बढ़कर 890 रुपये हो गयी है। केन्द्र सरकार की उज्जवला योजना के 80 प्रतिशत से अधिक लाभार्थी इसे खरीदने में असमर्थ हैं।’’
उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में पेट्रोल और डीजल पर केन्द्रीय उत्पाद शुक्ल 10 गुना तक बढ़ गया है। इससे मंहगाई में वृद्धि हुई है और लोगों को बहुत तकलीफ हो रही है। उन्होंने कहा, ‘‘लोगों के बीच नाराजगी देखकर नेता चिंतित हो जाते हैं, लेकिन भाजपा इससे प्रभावित नहीं है क्योंकि वह ईवीएम पर निर्भर है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।