लोकसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं MP के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

लोकसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं MP के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह

महासचिव ने सोमवार को ट्वीट करके कहा,‘‘राघौगढ़ की जनता ने 1977 में जनता पार्टी की लहर के दौर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। ‘‘दिग्गी राजा‘’ के नाम से लोकप्रिय पार्टी महासचिव ने सोमवार को ट्वीट करके कहा,‘‘राघौगढ़ की जनता ने 1977 में जनता पार्टी की लहर के दौर में भी मुझ पर भरोसा जताया और जीत दिलाई।

digii

दिग्विजय सिंह ने किया दावा, ‘दोबारा प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे नरेंद्र मोदी’

चुनौतियों को स्वीकार करना मेरी फितरत है। मेरे नेता राहुल गांधी जी जहां से कहेंगे, मैं वहां से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं।’’ उल्लेखनीय है कि सात दिसम्बर 1993 से आठ दिसम्बर 2003 तक की अवधि में मध्यप्रदेश में 10 साल तक कांग्रेस की सत्ता का केंद्र बिंदु रहे दिग्विजय सिंह ने तीसरी बार सरकार बनाने में असफल रहने के कारण स्वयं को प्रदेश की राजनीति से किनारा कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।