महिलाओं को ‘हेल्प’ भी क्या मोदी सरकार का जुमला था : दिग्विजय - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महिलाओं को ‘हेल्प’ भी क्या मोदी सरकार का जुमला था : दिग्विजय

दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर अपने सवालों के सिलसिले में केंद्र और मध्यप्रदेश की पूर्ववर्ती शिवराज सिंह चौहान

मध्यप्रदेश की भोपाल संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए आज सवाल किया कि महिलाओं को ‘हेल्प’ भी क्या मोदी सरकार का जुमला था। दिग्विजय सिंह ने ट्विटर पर अपने सवालों के सिलसिले में केंद्र और मध्यप्रदेश की पूर्ववर्ती शिवराज सिंह चौहान सरकार से महिला सुरक्षा को लेकर सवाल किए हैं।

women

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़े के मुताबिक 2016 में रोज औसतन 107 महिलाएं दुष्कर्म का शिकार हुईं। कांग्रेस सरकार ने निर्भया फंड बनाया और इसमें तीन हजार 600 करोड़ रुपए जमा थे। मगर सरकार ने दिसंबर 2018 तक सिर्फ करीब एक हजार 513 करोड़ रुपए ही खर्च किए। इतने संवेदनशील मुद्दे पर भी लापरवाही क्यों बरती गई।

दिग्विजय की जीत के लिए कंप्यूटर बाबा की अगुवाई में सैकड़ो साधु-संतों का विशेष पूजन

woman

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में 17 राज्यों में लिंगानुपात में 10 से अधिक अंक की गिरावट आयी है। महिला उत्थान के दावे की ये पोल खोलता है। समाज में पितृसत्तामक सोच को जो इस सरकार ने बढ़वा दिया है, उसका सीधा असर महिलाओं पर हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।