शिवराज चौहान का कांग्रेस पर वार, बोले- क्या सत्ता की बंदरबांट के लिए बनाई थी सरकार

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के मंत्रियों और नेताओं की बयानबाजी के बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के मंत्रियों और नेताओं की बयानबाजी के बीच राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि क्या कांग्रेस ने सत्ता की बंदरबांट के लिए प्रदेश में सरकार बनाई थी। शिवराज चौहान ने अपने बयान में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को स्पष्ट करना चाहिए कि उनकी पार्टी में क्या हो रहा है। क्या कांग्रेस ने सत्ता की बंदरबांट और फिर हिस्सेदारी की लड़ाई के लिए सरकार बनाई थी। 
1558865640 congress
उन्होंने कहा कि कोई ब्लैकमेलर, कोई रेत माफिया बन कर और कोई तबादलों से लूट रहा है। राज्य में कितने पावर सेंटर बने हुए हैं। शिवराज ने कहा कि कांग्रेस में कुछ भी होता रहे, लेकिन पार्टी प्रदेश को बर्बाद ना करे। वही, प्रदेश के वन मंत्री उमंग सिंघार ने आज पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दिग्विजय पर सरकार को ब्लैकमेल करने और दबाव बनाने के भी आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने इस बारे में सोनिया गांधी को भी पत्र लिखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।