बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेंद्र शास्त्री काफी समय से सुर्खियों में बने हुए है। इसी बीच अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग उन्होंने ट्रोल भी कर रहे हैं। बता दें वह 15 अगस्त के मौके पर हैदराबाद में तिरंगा यात्रा निकालने की जानकारी दे रहे थे। बात करते हुए वह 15 अगस्त को गणतंत्र दिवस बता दिया। इसके बाद लोगों ने उनके इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरू कर दिया।
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मनाया जाता है
आपको बता दें वह कह रहे थे, भगवान सीता राम कि कृपा से 2023 के गणतंत्र दिवस के पावन पर्व 15 अगस्त को प्रतःकाल 10 बजे तिरंगा यात्रा बेगमबाजार, छतरी, भाग्यनगर हैदराबाद में, मेरे प्रिय लड्डू यादव और उनकी सेना द्वारा उत्सव कराया जा रहा रहा है। उसमें हम एक घंटे के लिए आ रहे हैं। उनकी इस बात में गलती यही हुई कि 15 अगस्त को गणतंत्र दिवस बोल गए। जबकि गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मनाया जाता है।
वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट भी करने लगे
यह वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट भी करने लगे। एक यूजर ने कहा, ये हिंदू राष्ट्र की बात करते हैं और ये नहीं पता कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस होता है। एक अन्य यूजर ने कहा, पर्चा गलत निकल आया होगा। वहीं कई लोगों ने धीरेंद्र शास्त्री का पक्ष लिया और कहा कि इस तरह की इंसानी गलती किसी से भी हो सकती है। इसपर इतना बवाल करने की क्या जरूरत है।
भगत सिंह युवा सेना के अध्यक्ष लड्डू सिंह का कहा…..
दरअसल, भगत सिंह युवा सेना के अध्यक्ष लड्डू सिंह का कहना है कि हर साल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा यात्रा निकाली जाती है। इस बार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। बता दें कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अकसर अपने मंचों से हिंदू राष्ट्र की बात करते हैं। हाल ही में कांग्रेस नेता कमलनाथ भी उनके पास पहुंचे थे जिसके बाद अपनी पार्टी में ही उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा।
`