धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर उठाए सवाल

बीजेपी नेता धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा की बीजू जनता दल सरकार को घेरते हुए उस पर कानून-व्यवस्था बनाए

बीजेपी नेता  धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा की बीजू जनता दल  सरकार को घेरते हुए उस पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम रहने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इस नाकामी के कारण राज्य अराजकता की ओर बढ़ रहा है। बीजद के सचिव  पी पी दास ने प्रधान के आरोपों को खारिज करते हुए ट्वीट किया, आपका भाजपा का नेता प्रतिपक्ष आदतन अपराधी है और पार्टी के युवा मोर्चा का अध्यक्ष हत्या के आरोप का सामना कर रहा है। इन नेताओं का समर्थन करके आप क्या संदेश देना चाहते हैं?
1678167134 [hty
ओडिशा सरकार पर क्या लगाए आरोप
केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान ने सोमवार को आरोप लगाया कि ओडिशा में पुलिस महानिदेशक सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों का इस्तेमाल राजनीतिक उद्देश्य के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा, आपका (मुख्यमंत्री का) रावण जैसा अहंकार लोकतंत्र में टिकेगा नहीं। विरोध कर रहे युवा मोर्चा और एबीवीपी सदस्यों को धारा-307 (हत्या का प्रयास) के तहत जेल भेज दिया गया है।
राज्यपाल से इस मामले में की बात
इससे पहले, विपक्ष के नेता जयनारायण मिश्रा की अगुवाई में भाजपा विधायकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने ओडिशा के राज्यपाल गणेशी लाल से मुलाकात की थी और 28 फरवरी को भाजपा की युवा इकाई की एक रैली पर पुलिस की कथित ज्यादती के मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की थी।
1678167251 kjk gui

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।