छत्तीसगढ़ : पूर्व विस अध्यक्ष धरमलाल कौशिक BJP विधायक दल के नेता निर्वाचित - Punjab Kesari
Girl in a jacket

छत्तीसगढ़ : पूर्व विस अध्यक्ष धरमलाल कौशिक BJP विधायक दल के नेता निर्वाचित

धरमलाल कौशिक बिलासपुर जिले के बिल्हा क्षेत्र से विधायक हैं। वह वर्ष 2008 से 2013 के दौरान विधानसभा

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक को विधायक दल का नेता चुना है। वह विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष होंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने शुक्रवार को बताया कि कौशिक को आज भाजपा विधायक दल की बैठक में नेता चुना गया।

उन्होंने बताया कि आज सुबह एकात्म परिसर में भाजपा के नव निर्वाचित विधायकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में केन्द्रीय पर्यवेक्षक थावरचंद गहलोत और अनिल जैन उपस्थित थे। धरमलाल कौशिक बिलासपुर जिले के बिल्हा क्षेत्र से विधायक हैं। वह वर्ष 2008 से 2013 के दौरान विधानसभा अध्यक्ष भी रहे हैं। इस दौरान राज्य में भाजपा की सरकार थी।

bjp

धरमलाल कौशिक अन्य पिछड़ा वर्ग के वरिष्ठ नेता हैं। राज्य में इस वर्ष हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 68 सीटों पर, भाजपा ने 15 सीटों पर और बसपा तथा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने सात सीटों पर जीत हासिल की है। छत्तीसगढ़ की नई विधानसभा का पहला सत्र आज से शुरू हुआ है और 11 जनवरी तक चलेगा।

छत्तीसगढ़ की पूरी कैबिनेट करोड़पति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।