देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री का बंगला खाली करना किया शुरू, कर रहे है नए आवास की तलाश - Punjab Kesari
Girl in a jacket

देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री का बंगला खाली करना किया शुरू, कर रहे है नए आवास की तलाश

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को दक्षिण मुंबई में मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास को खाली

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को दक्षिण मुंबई में मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास को खाली करना शुरू कर दिया। पैकर्स एंड मूवर्स कंपनी का एक वाहन दोपहर में फडणवीस के सामानों को दूसरी जगह पहुंचाने के लिए मालाबार हिल इलाके में स्थित मुख्यमंत्री के आधिकारिक बंगला ‘वर्षा’ पहुंचा। वहां पर तैनात एक पुलिस अधिकारी ने इस बारे में बताया। 
बता दें कि भाजपा के देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। सूत्रों के मुताबिक, नागपुर के रहने वाले फडणवीस ने मुंबई में नए आवास की तलाश शुरू कर दी है क्योंकि वह और उनके परिवार के लोग महानगर में ही रहेंगे। 
1575000912 devendra
फडणवीस की पत्नी अमृता एक्सिस बैंक में बड़े पद पर कार्यरत हैं और उनकी दोनों बेटियां यहां पढ़ाई करती हैं। अक्टूबर 2014 में फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने के बाद वे सभी मुंबई में रहने लगे। भाजपा के विधायक दल के नेता फडणवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से निर्वाचित हुए। नयी विधानसभा में उनके नेता प्रतिपक्ष बनने की संभावना है। 

महाराष्ट्र: शिवसेना का कांग्रेस व वैचारिक रूप से विरोधी दलों के साथ तालमेल का रहा है इतिहास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।