संशोधित नागरिकता कानून किसी समुदाय या धर्म के खिलाफ नहीं : फडणवीस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

संशोधित नागरिकता कानून किसी समुदाय या धर्म के खिलाफ नहीं : फडणवीस

फडणवीस ने स्थानीय संगठन लोकाधिकार मंच की ओर से सीएए के समर्थन में आयोजित रैली को संबोधित करते

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) किसी समुदाय या धर्म के खिलाफ नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल देश में अशांति फैलाने के लिए नए कानून को लेकर गलतफहमियां फैला रहे हैं। 
फडणवीस ने स्थानीय संगठन लोकाधिकार मंच की ओर से सीएए के समर्थन में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अब लोग संशोधित नागरिकता कानून के समर्थन में सड़कों पर आ रहे हैं। फडणवीस ने कहा, “बड़ी संख्या में लोग संशोधित नागरिकता कानून का समर्थन कर रहे हैं। कानून देशहित में है और यह किसी समुदाय या धर्म के खिलाफ नहीं है।” 

नागपुर : CAA के समर्थन RSS के सहयोगी संगठनों ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा, सड़क पर उतरे हजारों लोग

गौरतलब है की बीजेपी ने इस मुद्दे पर जन जागरण अभियान चलाने का फैसला किया है। राष्ट्रीय पदाधिकारियों की शनिवार को हुई बैठक में तय किया गया कि पार्टी घर घर जाकर नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जानकारी देगी। बीजेपी ने देश भर में 1000 रैली करने का भी कार्यक्रम तय किया है। रैली में स्थानीय और केंदीय नेताओं को शामिल होने को कहा गया है। पार्टी ने यह भी तय किया है कि देश भर में 250 प्रेस वार्ताएं आयोजित की जाएं, जिसको केंदीय मंत्रियों के अलावा पार्टी के प्रवक्ता संबोधित करेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।