देवेंद्र फडणवीस बोले- सीएए किसी भी भारतीय की नागरिकता नहीं छीनता - Punjab Kesari
Girl in a jacket

देवेंद्र फडणवीस बोले- सीएए किसी भी भारतीय की नागरिकता नहीं छीनता

महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) किसी भी भारतीय

महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) किसी भी भारतीय नागरिक की नागरिकता नहीं छीनता है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों के बीच जागरूकता फैला रही है कि इस कानून का इरादा पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यको की मदद करना है जो धार्मिक उत्पीड़न के शिकार हैं। 
इस कानून के समर्थन में अपनी पार्टी द्वारा आयोजित एक रैली में हिस्सा लेने से पहले संवाददाताओं से फडणवीस ने विपक्षी दलों पर भारतीय मुसलमानों को गुमराह करने का आरोप लगाया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ पाकिस्तान ने विभाजन के दौरान दिये अपने इस (अंतर्निहित) आश्वासन को पूरा नहीं किया कि (दोनों ही देशों में) अल्पसंख्यकों की रक्षा की जाएगी। इसलिए भारत को उनकी देखभाल करनी है क्योंकि वे हमारे अपने लोग हैं।’’ 

गृह मंत्री अमित शाह बोले- सीएए में नागरिकता छीनने का कोई प्रावधान नहीं, कांग्रेस कर रही लोगों को गुमराह

उन्होंने कहा, ‘‘ विपक्ष जानबूझकर इस कानून के बारे में भारतीय मुसलानों के बीच गलतफहमी पैदा करने का प्रयास कर रहा है। वोटबैंक की राजधानी की खातिर , विपक्ष अशांति फैलाने की कोशिश कर रहा है।’’ भाजपा नेता ने कहा कि जो नेता यह कह रहे हैं कि उनके शासन वाले राज्यों में कानून लागू नहीं किया जाएगा वे संविधान का सम्मान नहीं करते। 
फडणवीस ने कहा , ‘‘ संसद से पारित कानून को राज्यों को लागू करना होता है। यदि वे इसका विरोध करते हैं तो यह दर्शाता है कि वे संविधान का सम्मान नहीं करते हैं।’’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।