देवेंद्र फडणवीस ने अमित शाह पर लिखी पुस्तक का किया विमोचन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

देवेंद्र फडणवीस ने अमित शाह पर लिखी पुस्तक का किया विमोचन

महाराष्ट्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर मराठी

महाराष्ट्र में भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर मराठी भाषा में लिखी गई एक पुस्तक का विमोचन किया जो उनकी राजनीति यात्रा को दर्शाती है।
मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान फडणवीस ने पुस्तक का विमोचन करने के बाद राजनीतिक कौशल और चुनावों की गहरी समझ के लिए भाजपा के पूर्व अध्यक्ष शाह की सराहना की।
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि ‘अमित शाह अनि भाजपाची वत्चल’ शीर्षक वाली पुस्तक में शाह के राजनीतिक सफर और उनके जीवन पर प्रकाश डालने के साथ ही भाजपा को मजबूत करने और उसे दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाने में उनके योगदान का भी उल्लेख किया गया है।
मूल रूप से डॉ अर्निबन गांगुली और शिवानंद द्विवेदी द्वारा लिखी गई इस पुस्तक का मराठी भाषा में अनुवाद डॉ ज्योत्सना कोल्हाटकर ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।