महाराष्ट्र विधानसभा के अस्थाई अध्यक्ष दिलीप पाटिल की नियुक्ति पर देवेंद्र फडणवीस ने जताई आपत्ति, कही ये बात - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महाराष्ट्र विधानसभा के अस्थाई अध्यक्ष दिलीप पाटिल की नियुक्ति पर देवेंद्र फडणवीस ने जताई आपत्ति, कही ये बात

देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “भारत में विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष को कभी नहीं हटाया गया था, आखिर भाजपा

भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष के रूप में राकांपा नेता दिलीप वालसे पाटिल की नियुक्ति पर शनिवार को आपत्ति जताई। विधानसभा का सत्र शनिवार को दिन में करीब दो बजे शुरू हुआ, जिसमें उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार ने विश्वासमत हासिल कर लिया है। जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई फडणवीस ने आरोप लगाया कि विधानसभा सत्र की शुरुआत नियमों के अनुसार नहीं हुई। उन्होंने कहा, “विधानसभा सत्र का आयोजन संवैधानिक नियमों के अनुसार नहीं किया जा रहा है।” 
1575110388 dilip patil
उन्होंने आरोप लगाया कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार के मंत्रियों का शपथ ग्रहण भी संवैधानिक नियमों के मुताबिक नहीं हुआ। हालांकि, दिलीप वालसे पाटिल ने उनके दावों को खारिज किया और कहा कि सत्र का आयोजन राज्यपाल की अनुमति से रहा है। फडणवीस ने वालसे पाटिल को विधानसभा का अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त करने पर भी आपत्ति जताई। 

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार ने पास किया फ्लोर टेस्ट, 169 विधायकों ने दिया समर्थन

फडणवीस ने कहा, “भारत में विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष को कभी नहीं हटाया गया था, आखिर भाजपा के कोलांबकर को इस पद से क्यों हटाया गया।” इस पर वालसे पाटिल ने कहा कि राज्य कैबिनेट को विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष को नामित करने का “पूरा अधिकार” है। वालसे पाटिल को शुक्रवार को विधानसभा का अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्होंने भाजपा विधायक कालीदास कोलांबकर की जगह ली, जिन्हें इस पद पर इस सप्ताह की शुरुआत में नियुक्त किया गया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।