देहरादून में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामले, मरीजों की संख्या 800 पार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

देहरादून में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मामले, मरीजों की संख्या 800 पार

Uttrakhand: इस समय देश के कई राज्यों में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे है। बता दें देहरादून में इसका आंकड़ा तेजी से बाद रहा है। मंगलवार को डेंगू के 16 नए मरीज मिले हैं। दून में अब तक 800 मरीज मिल चुके हैं। सीएमओ डॉ. संजय जैन के मुताबिक मंगलवार को 1348 सैंपलों की जांच कराई गई। आठ मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। अब तक जिले में 810 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। सबसे ज्यादा रायपुर क्षेत्र में 704 मरीज मिले हैं।

अब तक 13 मरीजों की डेंगू से मौत हुई

आपको बता दें अस्पतालों में अभी 44 मरीज भर्ती है, वहीं 78 मरीज घरों में इलाज करा रहे हैं। 675 मरीज रिकवर हो रहे हैं। अब तक 13 मरीजों की डेंगू से मौत हुई है। उधर, देहरादून में मंगलवार को 30887 घरों पर डेंगू रोकथाम अभियान चलाया गया। 5542 लार्वा साईट को नष्ट किया गया। 237 को दवा बांटी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।