दिल्ली पुलिस ने 130 किलोग्राम हेरोइन जब्त किया, दो गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली पुलिस ने 130 किलोग्राम हेरोइन जब्त किया, दो गिरफ्तार

एक अधिकारी ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि 130 किलोग्राम भिगोये और सूखे

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 130 किलोग्राम हेरोइन को जब्त किया और मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि 130 किलोग्राम भिगोये और सूखे अफगान हेरोइन को नवी मुंबई में एक कंटेनर से जब्त किया गया है। 
पुलिस उपायुक्त मनीषी चंद्रा ने कहा, “चल रहे सर्च ऑपरेशन में कुल वसूली अभी 330 किलोग्राम से अधिक है, जिसका मूल्य लगभग 1,320 करोड़ रुपये है।” पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें रैकेट का सरगना दिल्ली का रहने वाला है। इसके अलावा उसके साथ कंधार का अफगानिस्तानी नागरिक गिरफ्तार हुआ है। 
अफगानिस्तान के हेरात में उगाई गई इस खेप को समुद्री मार्ग से ईरान से मुंबई लाया गया था। इससे पहले ड्रग्स पर चल रही कार्रवाई के तहत पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 200 किलोग्राम हेरोइन जब्त की थी। 

अभी रेल किराया बढ़ाने की कोई योजना नहीं : पीयूष गोयल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।