कर्नाटक में 31 जनवरी से नाइट कर्फ्यू हटाने का फैसला, इस खबर में जाने किन-किन चीजों में मिली है ढील - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कर्नाटक में 31 जनवरी से नाइट कर्फ्यू हटाने का फैसला, इस खबर में जाने किन-किन चीजों में मिली है ढील

कर्नाटक सरकार ने राज्य भर में कोरोना से जुड़ी पाबंदियों में ढील देने का ऐलान किया है। राज्य

देश  में कोरोना  की रफ्तार अब धीमी होने लगी है। ऐसे में देश के कई इलाकों में अब कोरोना पाबंदियों  में ढील देने शुरू कर दिया है। कई राज्यों में अब स्कूल के अलावा कई चीज़ें फिर से खोलना शुरू कर दिया है।इसी कड़ाी में कर्नाटक सरकार ने राज्य भर में कोरोना से जुड़ी पाबंदियों में ढील देने का ऐलान किया है। राज्य में नाइट कर्फ्यू 31 जनवरी से हटा लिया जाएगा। वहीं, राजधानी बेंगलुरु के सभी स्कूलों को कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन करते हुए सोमवार से ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने की इजाजत होगी।
साथ ही सिनेमा हॉल को छोड़कर होटल, बार और पब में 50% ऑक्यूपेंसी की अनुमति दी गई है। आउटडोर शादियों में 300 लोगों के इकट्ठा होने की इजाजत होगी, जबकि 200 सदस्यों को इनडोर शादियों में आने दिया जाएगा। महाराष्ट्र, गोवा, केरल से राज्य में प्रवेश करने वाले लोगों को कोविड निगेटिव सर्टिफिकेट दिखाना होगा।
कर्नाटक में शुक्रवार को कोरोना के 31,198 केस मिले
कर्नाटक में शुक्रवार को कोरोना के 31,198 नए मामले सामने आए, जो गुरुवार की तुलना में लगभग 7,000 कम हैं। 15,199 मामलों के साथ बेंगलुरु का दिन के संक्रमण में लगभग 50 प्रतिशत का योगदान रहा। राज्य में शुक्रवार को 50 मौतें भी दर्ज कीं, जिनमें से आठ बेंगलुरु से थीं। पिछले 24 घंटों में 71,092 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जिससे कुल ठीक होने वालों की संख्या 33,96,093 हो गई है।
4-5 सप्ताह और रह सकती है कोरोना की तीसरी लहर
देश में कोरोना की तीसरी लहर अपने ढलान पर दिख रही है। महामारी के दैरिक मामलों में लगातार कमी दिख रही है। आज 2.35 लाख नए मामले सामने आए हैं। वहीं, रिकवर होने वालों की संख्या 3.37 लाख के करीब रही। विशेषज्ञों का मानना है कि पॉजिटिव केस की रफ्तार अगले 4-5 सप्ताह तक यही रहने वाली है। उन्होंने त्योहारी सीजन, शादी समारोह और चुनावी गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए यह अनुमान लगया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।