मुंबई में जानलेवा हुई बारिश, झरने में बही 4 लड़कियां , एक का शव मिला - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मुंबई में जानलेवा हुई बारिश, झरने में बही 4 लड़कियां , एक का शव मिला

महाराष्ट्र के नवी मुंबई इलाके में स्थित झरने में पिकनिक मनाने की कीमत दो किशोरियों को अपनी जान

महाराष्ट्र के नवी मुंबई इलाके में स्थित झरने में पिकनिक मनाने की कीमत दो किशोरियों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। खड़घर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि नेरूल के एक कॉलेज की चार लड़कियां शनिवार दोपहर प्रसिद्ध पांडवकाड़ा झरने में बह गई। 
उन्होंने बताया कि दो शवों को बरामद कर लिया गया है जबकि दो अन्य लापता हैं। मृतकों की पहचान नेहा जैन और आरती नाइक के तौर पर हुई है। दोनों की उम्र करीब 19 साल है। अधिकारी ने बताया कि जैन और नाइक अपनी सहेलियों के संग बारिश का आनंद लेने के लिए झरने पर गई थीं। 
झरने तक जाने का रास्ता काफी जोखिम भरा है। इसलिए वहां जाना वर्जित है। पुलिस जांच कर रही है कि कैसे चार लड़कियां झरने तक पहुंच गईं। रायगढ़, ठाणे, पालघर और मुंबई में शुक्रवार से भारी बारिश हो रही है। एक अन्य घटना में, ठाणे के दीवा के सबेगांव के डीजे कम्पाउंड में उफान पर चल रहे नाले में 30 साल का व्यक्ति गिर पड़ा जिस वजह से उसकी मौत हो गई। 
क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के अफसर ने बताया कि ठाणे में शनिवार को दीवार गिरने की तीन घटनाएं रिपोर्ट हुई हैं, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पालघर जिले में भारी बारिश की वजह से दर्जनभर से ज्यादा घरों के गिरने की खबर है। इसी तरह की खबरें जिले के जौहर और केलघर जिलों से भी मिली हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।