जंगल में पेड़ से लटका मिला महिला क्रिकेटर का शव, पुलिस हुई हैरान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जंगल में पेड़ से लटका मिला महिला क्रिकेटर का शव, पुलिस हुई हैरान

क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह साल काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस साल पहली बार अंडर 19 महिला

क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह साल काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस साल पहली बार अंडर 19 महिला टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन होने वाला है। इस बीच एक बुरी  खबर सामने आई है। दरअसल ओडिशा की महिला क्रिकेटर राजश्री स्‍वांई का शव जंगल से मिला है। जिसके बाद इस खबर से आसपास हड़कंप मचा हुआ है। 
जानकारी के मुताबिक, मृतका राजश्री 11 जनवरी से लापता थीं। उनका शव शुक्रवार 13 जनवरी को कटक के करीब घने जंगलों में एक पेड़ से लटका मिला । पुलिस ने इसकी जानकारी दी। वहीं इस मामले को लेकर कटक के डीसीपी पिनाक मिश्रा ने बताया कि राजश्री की लाश अथागढ़ क्षेत्र में गुरुदिझाटिया जंगल में एक पेड़ से लटकी हुई मिली।
पुलिस कर रही है मामले की जांच 
डीसीपी पिनाक मिश्रा ने बताया, गुरुदिझाटिया पुलिस स्टेशन में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि राजश्री के कोच ने गुरुवार 12 जनवरी को कटक में मंगलाबाग पुलिस थाने में उनके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले बड़ी बात ये है की पुलिस को अब तक उनकी मौत के कारण का पता नहीं चला है। वहीं  मौत को लेकर राजश्री के परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है। 
परिवार ने हत्या का लगाया आरोप 
परिवार ने आरोप लगाया कि राजश्री की हत्या की गई क्योंकि उसके शरीर पर चोट के निशान थे।और उसकी आंखें खराब हो गई थीं। परिवार के मुताबिक उसका स्कूटर जंगल के पास लावारिस हालत में पड़ा मिला और उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ था। बता दें ये कैंप पुडुचेरी में होने वाले आगामी राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए था। इसमें राजश्री सहित करीब 25 महिला क्रिकेटरों को शामिल होना था। सभी महिला क्रिकेटर एक होटल में ठहरी हुई थीं।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।