डी-कंपनी : NIA ने मुंबई से दाऊद गैंग के दो सहयोगियों को किया गिरफ्तार, आज कोर्ट में किया जाएगा पेश - Punjab Kesari
Girl in a jacket

डी-कंपनी : NIA ने मुंबई से दाऊद गैंग के दो सहयोगियों को किया गिरफ्तार, आज कोर्ट में किया जाएगा पेश

एनआईए ने मुंबई से दाऊद गैंग के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को आज NIA की

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का डी-कंपनी (D-Company) पर एक्शन जारी है। एनआईए ने मुंबई से दाऊद गैंग के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को आज NIA की स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा। NIA इसी सप्ताह  9 मई को करीब 29 ठिकानों पर तलाशी ली थी।
NIA ने जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया है, उनका नाम आरिफ शेख, शब्बीर शेख है। ये दोनों सगे भाई हैं। जांच एजेंसी ने इन दोनों को गुरुवार शाम को शहर के उपनगरों में स्थित इनके आवासों से गिरफ्तार किया। एनआईए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शेख भाइयों के नाम से जाने जाने वाले दोनों मुंबई के पश्चिमी उपनगरों में दाऊद की अवैध गतिविधियों और आतंकवादी वित्तपोषण को संभालने में शामिल रहे हैं।
9 मई को 29 ठिकानों पर NIA की छापेमारी 
NIA ने 9 मई को बोरिवली, सांताक्रूज, बांद्रा, नागपाड़ा, गोरेगांव, परेल में 29 ठिकानों पर छापे मारे थे, वे दाऊद के शार्प शूटर्स, तस्करों, डी-कंपनी के रियल एस्टेट मैनेजर से जुड़े थे। इसके अलावा कई हवाला ऑपरेटर्स पर भी छापेमारी हुई थी। जिस केस में NIA ने छापेमारी की थी, यह वही केस था, जिसमें ED ने NCP नेता नवाब मलिक को गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।