Cyclone Sitrang : कई राज्यों में तबाही मचा सकता है तूफान, आज भी बारिश होने की संभावना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Cyclone Sitrang : कई राज्यों में तबाही मचा सकता है तूफान, आज भी बारिश होने की संभावना

देश के कई राज्यों में मानसून की वापसी के बाद भी बारिश का सिलसिला जारी है। कई दिनों

देश के कई राज्यों में मानसून की वापसी के बाद भी बारिश का सिलसिला जारी है। कई दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से लोगों का जीवन अस्त-वयस्त हो गया है। बारिश के चलते कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। नदियां उफान पर आ गई है, और बारिश का खतरा भी बढ़ गया है। 
कई राज्यों में तबाही मचा सकता है तूफान 
आईएमडी ने जानकारी दी है कि कुछ राज्यों में दिवाली, गोवर्धन पूजा और भैयादूज के दिन चक्रवर्ती तूफान सितरंग की वजह से भारी बारिश हो सकती है।साइक्लोन (चक्रवाती तूफान) कई राज्यों में तबाही मचा सकता है।यह अलर्ट पश्चिम बंगाल, ओडिशा समेत कई राज्यों के लिए है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र 24 अक्टूबर तक एक तूफान में बदलने की उम्मीद जताई जा रही है। आज बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश सहित बंगाल के तटीय इलाकों में बारिश होने की संभावना बताई गई है।    
 दक्षिण-पूर्वी खाड़ी पर बड़ा असर 
इसके साथ ही मछुआरों को सलाह दी गई है कि  वो मध्य बंगाल की खाड़ी के गहरे समुद्र क्षेत्र में और 23 से 26 अक्टूबर के बीच ओडिशा और बंगाल के तटों के साथ और ज्यादा बाहर न जाए। साइक्लोन सितरंग का केंद्र निम्न दबाव वाले क्षेत्र बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी से सटे दक्षिण-पूर्व में है। यह 23 अक्टूबर की सुबह तक पूर्व-मध्य और इससे सटे बंगाल की दक्षिण-पूर्वी खाड़ी पर बड़ा असर डाल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।