नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन के बीच गुवाहाटी में लगा कर्फ्यू - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ प्रदर्शन के बीच गुवाहाटी में लगा कर्फ्यू

प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़प हुई और इससे राज्य में अराजकता की स्थिति पैदा हो गई।

गुवाहाटी : नागरिकता (संशोधन) विधेयक को लेकर व्यापक विरोध प्रदर्शन के बीच बिगड़ती कानून व्यवस्था को संभालने के लिए बुधवार को असम के गुवाहाटी में कर्फ्यू लगा दिया गया। 
असम के पुलिस महानिदेशक भास्कर ज्योति महंत ने बताया कि शाम छह बजकर 15 मिनट पर कर्फ्यू लगाया गया और यह बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे तक प्रभावी रहेगा। 
नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी असम की सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़प हुई और इससे राज्य में अराजकता की स्थिति पैदा हो गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।