माकपा के वरिष्ठ नेता निरुपम सेन का 72 साल की उम्र में निधन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

माकपा के वरिष्ठ नेता निरुपम सेन का 72 साल की उम्र में निधन

निरुपम सेन का शव यहां स्थित सीटू कार्यालय ले जाया जाएगा। इसके बाद इसे पार्टी के राज्य मुख्यालय

माकपा के वरिष्ठ नेता एवं पश्चिम बंगाल के पूर्व वाणिज्य और उद्योग मंत्री निरुपम सेन का लंबी बीमारी के बाद सोमवार की सुबह शहर के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 72 साल के थे। यह जानकारी उनके पारिवारिक सूत्रों ने दी। उनके परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है।

अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि आज सुबह पांच बजकर दस मिनट पर दिल का दौरा पड़ने के बाद निरुपम सेन का निधन हो गया। पार्टी के पूर्व पोलित ब्यूरो सदस्य दिसंबर के शुरू में स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद से जीवनरक्षक प्रणाली पर थे और उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि निरुपम सेन गुर्दे की बीमारी से पीड़ित थे और 2013 में उन्हें मस्तिष्काघात हुआ था।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि सेन का पार्थिव शरीर उनके निवास ले जाया जाएगा और फिर इसे एक निजी शवगृह पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बुधवार को निरुपम सेन का शव यहां स्थित सीटू कार्यालय ले जाया जाएगा। इसके बाद इसे पार्टी के राज्य मुख्यालय पहुंचाया जाएगा जहां लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। उसी दिन उनके गृहनगर वर्द्धमान में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।