माकपा महासचिव बोले, धर्मनिरपेक्ष ताकतों का संयुक्त मोर्चा जीतेगा 2024 का चुनाव - Punjab Kesari
Girl in a jacket

माकपा महासचिव बोले, धर्मनिरपेक्ष ताकतों का संयुक्त मोर्चा जीतेगा 2024 का चुनाव

माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने बुधवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार को गिराना पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता

माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने बुधवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार को गिराना पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है और दावा किया कि धर्मनिरपेक्ष ताकतों का एक संयुक्त मोर्चा 2024 का संसदीय चुनाव जीतेगा।
भाजपा को अलग थलग करने उसकी हार सुनिश्चित करना नितांत आवश्यक – सीताराम येचुरी
येचुरी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमले हो रहे हैं। भाजपा को अलग थलग करना और उसकी हार सुनिश्चित करना नितांत आवश्यक है। यह जरूरी है कि इस सरकार को जाना चाहिए।”
लोकसभा के 2024 में होने वाले चुनावों में भाजपा का मुकाबला करने के लिए एक संयुक्त विपक्षी मोर्चा बनाने के प्रयासों के बारे में पूछे जाने पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव ने कहा कि गैर-भाजपा दल सीधे या कुछ आपसी समझ के साथ राज्यों में गठबंधन बनाएंगे और फिर वे इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर जाएंगे।उन्होंने कहा, “यह हर राज्य में होगा, और धर्मनिरपेक्ष ताकतों का एक संयुक्त मोर्चा होगा जो 2024 के चुनावों के बाद सरकार बनाएगा।” येचुरी ने कहा कि उनकी पार्टी वाम और लोकतांत्रिक ताकतों को एकजुट करने और एक संयुक्त मोर्चा बनाने का प्रयास करेगी।
भाजपी नीत सरकारें आरएसएस हिदुंत्ववादी एजेंडे का आगे बढ़ा रही हैं 
उन्होंने हिंसा की घटनाओं और लोगों पर हमले का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा नीत सरकार देश में ‘आक्रामकता’ से आरएसएस के ‘हिंदुत्ववादी सांप्रदायिक एजेंडे’ को आगे बढ़ा रही है और ‘घोर निरंकुशता’ का व्यवहार कर रही है।
भाजपा पूंजीवाद को बढावा दे रही हैं 
माकपा नेता ने आरोप लगाया कि जहां केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल भाजपा के प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ किया जा रहा है, वहीं सरकार के खिलाफ असहमति को “राष्ट्र-विरोधी” माना जा रहा है और देशद्रोह के आरोप लगाए जा रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया, “भाजपा सरकार ने सांप्रदायिक कॉरपोरेट गठजोड़ को मजबूत करने, राष्ट्रीय संपत्ति की लूट, सहचर पूंजीवाद को बढ़ावा देने, राजनीतिक भ्रष्टाचार को वैध बनाने और पूर्ण सत्तावाद को लागू करने के लिए उग्र नव-उदारवादी सुधारों की खोज के माध्यम से एक बहु-आयामी हमला किया है।”
काग्रेंस ने सभी स्तरों पर हिदुंत्ववादी चुनौतियों से मुकाबला करने का फैसला किया 
माकपा नेता ने कहा कि केरल के कन्नूर में रविवार को संपन्न हुई पांच दिवसीय पार्टी कांग्रेस ने राजनीतिक प्रस्ताव में अपने मुख्य कार्य को “भाजपा को अलग-थलग करने और हराने” के तौर पर निर्धारित किया है। उन्होंने कहा, “पार्टी कांग्रेस ने राजनीतिक, वैचारिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और संगठनात्मक सभी स्तरों पर हिंदुत्ववादी सांप्रदायिकता से उत्पन्न चुनौतियों का मुकाबला करने का फैसला किया।”
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।