कोविड-19 : मुंबई के धारावी में कोरोना के 25 नए मामलों की पुष्टि, संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 833 - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कोविड-19 : मुंबई के धारावी में कोरोना के 25 नए मामलों की पुष्टि, संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 833

25 नए मामलों के साथ क्षेत्र में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 833 हो गई है। साथ ही धारावी

महाराष्ट्र में कोविड-19 का प्रकोप जारी है। राज्य के सबसे ज्यादा प्रभावित शहर मुंबई स्थित झुग्गी-बस्ती धारावी में शनिवार को कोरोना के 25 नए मामले सामने आए हैं। 25 नए मामलों के साथ क्षेत्र  में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 833  हो गई है।  साथ ही धारावी में कोरोना से एक और व्यक्ति की मौत हो गई, जिसके बाद क्षेत्र में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 27 तक पहुंच गई है। बृहन मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने इस बात की जानकारी दी। 
वहीं, शनिवार को राज्य में कोरोना के 1165 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही कोरोना वायरस से 48 और लोगों की मौत हो गई है।  1165 नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,228 तक पहुंच गई है। और राज्य में वायरस से मरने वालों की संख्या 779 तक पहुंच गई है।  शनिवार को अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शनिवार को दी गई जानकारी में पिछले 24 घंटे में 1165 नए वायरस मरीज आए और कुल संख्या 20 हजार 228 हो गई। इस दौरान 48 रोगियों की मृत्यु से वायरस से मरने वालों की राज्य में कुल संख्या 779 पर पहुंच गई। वाणिज्यिक नगरी मुंबई में भी हालात दिनों दिन बिगड़ रहे हैं। महाराष्ट्र के नये मामलों में मुंबई से ही 897 थे। मुंबई में संक्रमण प्रभावित कुल बारह हजार 864 हो गये। इस दौरान राज्य में संक्रमण से मरने वालों 48 में से मुंबई से ही 27 थे।
बताते चले कि देशभर में कोरोना का कहर जारी है। देशभर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 59,662 तक पहुंच गई है और 1,981 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, 17,847 लोग इस वायरस से ठीक हो कर अपने घर लौट चुके हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।