ओडिशा : बेटी की हत्या पर नहीं मिला न्याय, दंपति ने विधानसभा के बाहर आत्मदाह का किया प्रयास - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ओडिशा : बेटी की हत्या पर नहीं मिला न्याय, दंपति ने विधानसभा के बाहर आत्मदाह का किया प्रयास

ओडिशा विधानसभा के बाहर एक दंपत्ति ने आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि, विधानसभा भवन के पास तैनात सुरक्षाकर्मियों

ओडिशा विधानसभा के बाहर मंगलवार को एक दंपत्ति ने आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि, विधानसभा भवन के पास तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और दंपति को रोक लिया। दंपत्ति ने दावा किया कि उनकी पांच साल की बेटी के बलात्कार और हत्या मामले में उन्हें न्याय नहीं मिला। 
दंपति की पहचान नयागढ़ जिले के अशोक साहू और सौदामणि के तौर पर हुई। दंपति ने केरोसिन छिड़ककर खुद को आग लगाने का प्रयास किया लेकिन सुरक्षा बलों ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। पुलिस ने दंपति के पास से केरोसिन की बोतल और दियासलाई लेने के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया। 
अशोक ने दावा किया कि उनकी पांच वर्षीय बेटी को 10 जुलाई को तब अगवा कर लिया गया जब वह घर के पास खेल रही थी। बाद में घर के पीछे उसका शव मिला। उन्होंने दावा किया,‘‘हमने नयागढ़ सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। दो सप्ताह बाद घर के पीछे शव मिला।’’ 
1606216791 bhubaneswar1
अशोक ने कहा, ‘‘हमने जिला पुलिस अधीक्षक और जिलाधीश के शिकायत प्रकोष्ठ को आरोपियों के नाम भी बताए थे लेकिन आरोपियों को दंडित नहीं किया गया।’’ उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी नयागढ़ जिले से एक मंत्री का सहायक है इसलिए पुलिस ‘राजनीतिक दबाव’ में कदम नहीं उठा पायी। 
अशोक ने आरोप लगाया कि आरोपियों और उसके सहयोगियों ने 26 अक्टूबर को उनपर भी हमला किया क्योंकि उन्होंने मामले में शिकायत वापस लेने से मना कर दिया। उन्होंने दावा किया, ‘‘हालांकि पुलिस ने हमला के लिए 10 लोगों को गिरफ्तार किया लेकिन मुख्य आरोपी को छोड़ दिया।’’ संयोग से दंपति ने विधानसभा के बाहर जब आत्मदाह का प्रयास किया उस समय सदन के सदस्य राज्य में कानून-व्यवस्था की मौजूदा स्थिति पर चर्चा कर रहे थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।