केंद्र की खराब आर्थिक नीतियों के कारण गेहूं संकट का सामना कर रहा देश, वापस दें हमारा पैसा : ममता - Punjab Kesari
Girl in a jacket

केंद्र की खराब आर्थिक नीतियों के कारण गेहूं संकट का सामना कर रहा देश, वापस दें हमारा पैसा : ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को केंद्र सरकार आरोप लगाते हुए कहा कि, केंद्र की

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को केंद्र सरकार आरोप लगाते हुए कहा कि, केंद्र की खराब आर्थिक नीतियों के कारण देश गेहूं संकट का सामना कर रहा है। उन्होंने भाजपा नीत केंद्र सरकार को ‘‘भ्रष्ट’’ करार देते हुए कहा कि, नोटबंदी जैसे गलत फैसलों ने देश की अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ दी है और देश में बेरोजगारी बढ़ी है। सीएम बनर्जी ने बांकुड़ा जिले में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा, केंद्र सरकार हमें गेहूं उपलब्ध नहीं करा रही है। वह दावा कर रही है कि, उसके पास देने के लिए गेहूं नहीं है। देश में गेहूं की कमी है… यह संकट केंद्र में भाजपा नीत सरकार की खराब आर्थिक नीतियों के कारण उत्पन्न हुआ है।
केंद्र को हमें हमारा पैसा देना चाहिए : ममता बनर्जी
सीएम बनर्जी ने कहा, केंद्र को हमें हमारा पैसा देना चाहिए। अगर आप राज्यों को पैसा नहीं दे सकते हैं, तो आपको इस देश पर शासन करने का कोई अधिकार नहीं है। बनर्जी ने सवाल किया कि, नोटबंदी के बाद सारा पैसा कहां चला गया और आरोप लगाया कि, यह एक बड़ा घोटाला है। उन्होंने कहा, नोटबंदी एक बड़ा घोटाला था। हमने इससे क्या हासिल किया? सारा पैसा कहां गया? तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख बनर्जी ने केंद्र पर भारतीय रेलवे और बीमा जैसी देश की संपत्तियों को बेचने का आरोप भी लगाया।

1654079339 wheat

यह देश की अब तक की सबसे अक्षम पार्टी है
टीएमसी प्रमुख ने कहा, भाजपा देश की संपत्तियां बेचने में लगी हुई है, चाहे रेलवे हो, बीमा हो.. सब कुछ बेचा जा रहा है। इस तरह से वे अर्थव्यवस्था चला रहे हैं। यह देश की अभी तक की सबसे अक्षम पार्टी है। अगर अगले लोकसभा चुनाव में उनकी हार होती है, तो यह देश के लिए बेहतर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।