Girl in a jacket

प्रदेश से भ्रष्टाचार खत्म होगा : भट्ट

भट्ट ने स्मारक पर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि शहीदों की बलिदान के फलस्वरूप में

खटीमा : उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन की प्राप्ति के लिए 1 सितम्बर 1994 को हुए गोलीकांड में शहीद हुए आंदोलनकारियों की 25 वीं बरसी पर विभिन्न दलों के लोगों ने शहीद स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उत्तराखण्ड राज्य प्राप्ति के लिए शहीद हुए आंदोलनकारियों की 25 वीं बरसी पर सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, विधायक पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सांसद महेन्द्र पाल, पूर्व विधायक गोपाल राणा, कांग्रेस पूर्व युथ प्रदेश अध्यक्ष भूवन कापड़ी, दर्जा राज्य मंत्री संतोष गौरव, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री कैप्टन शेर सिंह दिगारी, सैनिक संगठन अध्यक्ष कुंवर सिंह खनका ने शहीद स्मारक पंहुचकर शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने स्मारक पर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि शहीदों की बलिदान के फलस्वरूप में राज्य मिला है तथा उनकी कुर्बानी को प्रदेश की जनता कभी भूल नहीं सकती है। उन्होंने कहा कि शहीदों के सपनों का उत्तराखण्ड बनाने के लिए संकल्पित है। भट्ट ने कहा कि प्रदेश सरकार भय, भ्रष्टाचार व आतंक को खत्म करने तथा प्रदेश के विकास को आगे ले जाने के लिए संकल्पित है। 
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए केन्द्र से मिलने वाली योजनाओं को लेकर स्थानीय विधायक व जनप्रतिनिधियों के साथ विचार-विर्मश कर विकास कार्य करने की बात कही। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता कैप्टन शेर सिंह दिगारी व संचालन अमित पाण्डेय ने किया। श्रद्धांजलि सभा में हिमांशु बिष्ट, गणेश ठकुराठी, नंदन सिंह खड़ायत, मोहनी पोखरिया, रमेष चन्द्र जोशी, हरीश जोशी, जगदीश पाण्डेय, रामू जोशी, लीला चन्द, विमला मुडेला, शांति ज्याला, गणेश मुडेला आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।