Coronavirus : इंदौर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 411 हुई, मृत्यु दर में दर्ज की गई गिरावट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Coronavirus : इंदौर में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 411 हुई, मृत्यु दर में दर्ज की गई गिरावट

इंदौर में कोरोना वायरस महामारी से मरीजों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 411 पर पहुंच गयी। इससे शहर

इंदौर में कोरोना वायरस महामारी से मरीजों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 411 पर पहुंच गयी। इससे शहर में इन मरीजों की मृत्यु दर में थोड़ी गिरावट दर्ज की गयी है। लेकिन यह दर राष्ट्रीय औसत से अब भी कहीं ज्यादा बनी हुई है जिससे चिकित्सा समुदाय की चिंताएं बरकरार हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने बताया, ” पिछले 24 घंटों में मिली नयी रिपोर्टों के बाद शहर में अब तक कोविड-19 के कुल 411 मरीजों की पहचान हुई है। इनमें से 35 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।” 

महाराष्ट्र : कोरोना महामारी के 121 नए मामले आए सामने, संक्रमितों की संख्या पहुंची 2500 के करीब

यानी मंगलवार दोपहर तक शहर में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर लगभग 8.5 प्रतिशत थी। पिछले 24 घंटे के दौरान इस दर में करीब 1.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी है। अधिकारियों के मुताबिक सोमवार दोपहर तक शहर में कोविड-19 के मरीजों की मृत्यु दर लगभग 10 प्रतिशत के स्तर पर थी। उन्होंने बताया कि अब तक शहर में इस बीमारी के 37 मरीजों को इलाज के बाद स्वस्थ पाये जाने पर अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। कोरोना वायरस के मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।