महाराष्ट्र में कोरोना ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़े, पिछले 24 घंटे में 20,801 नए केस, संक्रमितों का आंकड़ा 8.83 लाख के पार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महाराष्ट्र में कोरोना ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़े, पिछले 24 घंटे में 20,801 नए केस, संक्रमितों का आंकड़ा 8.83 लाख के पार

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 312 मरीजों की मौत हो के साथ कुल मृतक संख्या बढ़ कर 26,276

महाराष्ट्र में कोरोना ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। राज्य में कोरोना का विस्फोट जारी है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 20,801 नए मामले सामने आए हैं, जो अब तक किसी एक दिन की सर्वाधिक संख्या है। इसके साथ ही, राज्य में कुल मामले बढ़कर 8,83,862, हो गये। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
 
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 312 मरीजों की मौत हो के साथ कुल मृतक संख्या बढ़ कर 26,276 हो गई। राज्य में लगातार चौथे दिन सर्वाधिक संख्या में मामले सामने आये हैं। शुक्रवार को 19,218 मामले सामने आये थे। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि शनिवार को कुल 10,801 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। राज्य में अभी कुल 2,20,661 संक्रमित मरीज इलाजरत हैं।
अधिकारी ने बताया कि मुंबई में 1,737 नये मामले सामने आये हैं और 33 मरीजों की मौत हुई है। शहर में अब तक कुल 1,53,712 मामले सामने आ चुके हैं और मृतक संख्या बढ़कर 7,832 पहुंच गई है।
बताते चले कि देशभर में संक्रमितों का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमितों का आंकड़ा 40,23,179 तक पहुंच गया है और 69,561 लोग की मौत हो चुके हैं। वहीं, इस वायरस से अब तक 31,07,223 लोग ठीक हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।