ओडिशा में कोरोना मरीजों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी, 3645 और नए मामलों की पुष्टि - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ओडिशा में कोरोना मरीजों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी, 3645 और नए मामलों की पुष्टि

ओडिशा में कोरोना वायरस के मरीजों में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है। राज्य में मंगलवार को 3645 और

ओडिशा में कोरोना वायरस के मरीजों में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है। राज्य में मंगलवार को 3645 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद मरीजों की संख्या बढ़कर 158650 हो गई। सत्तारूढ़ बीजद के एक विधायक भी संक्रामक रोग की चपेट में आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आठ लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 645 पहुंच गई है। 
उन्होंने बताया 3645 नए मामलों में से 2151 अलग अलग पृथक केंद्र से सामने आए हैं जबकि 1494 संक्रमितों का पता मरीजों के संपर्कों में आए लोगों की तलाश के दौरान चला। अधिकारी ने बताया कि खुरदा जिले में सबसे ज्यादा 517 मरीज आए हैं। राजधानी भुवनेश्वर इसी जिले का हिस्सा है। वहीं कटक में 357 और पुरी में 246 मामलों की पुष्टि हुई है। 
1600161571 corona lab
पुरी जिले की पिपिली सीट से बीजद विधायक प्रदीप महारथी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने अपील की है कि जो लोग हाल में उनके संपर्क में आए हैं, वे पृथक-वास में चले जाएं और जरूरी होने पर जांच कराएं। ओडिशा में 35,928 लोग संक्रमण का इलाज करा रहे हैं, जबकि 1,22,024 मरीज संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। अबतक 25.16 लाख नमूनों की जांच की जा चुकी है। सोमवार को 43,940 नमूनों की जांच की गई थी। 

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच देश में ऑक्सीजन की कमी, मायावती ने केंद्र से किया आग्रह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।