कर्नाटक में कांग्रेस-जद(एस) की सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाएंगे - BJP - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कर्नाटक में कांग्रेस-जद(एस) की सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाएंगे – BJP

कर्नाटक में सरकार गिराने की कोशिश करने के आरोपों का सामना कर रही प्रदेश भाजपा के प्रमुख बी

कर्नाटक में सरकार गिराने की कोशिश करने के आरोपों का सामना कर रही प्रदेश भाजपा के प्रमुख बी एस येदियुरप्पा ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस – जद(एस) गठबंधन सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाएगी।

हालांकि, येदियुरप्पा ने कहा कि सरकार में ‘व्यापक स्तर’ पर भ्रष्टाचार है और गठबंधन के दोनों साझेदारों के बीच समन्वय की कमी है।

congress12004

बुधवार से शुरू हो रहे राज्य के बजट सत्र से पहले भाजपा के विधायक दल की बैठक के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा कि विधायकों ने जनता की उम्मीदों पर सरकार के खरा नहीं उतरने से लेकर विकास नहीं हो पाने और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर भी चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 + 6 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।