झारखंड के कोलेबिरा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

झारखंड के कोलेबिरा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत

कारावास की सजा मिलने के बाद कोलेबिरा से झारखंड पार्टी के विधायक एनोस एक्का के विधानसभा की सदस्यता

झारखंड के कोलेबिरा विधानसभा उप चुनाव में आज कांग्रेस के उम्मीदवार नमन विक्सेल कोंगाडी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार बसंत सोरेन को 9658 मतों से पराजित कर दिया। निर्वाचन कार्यालय के आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि कांग्रेस के श्री कोंगाडी को कुल 40343 मत मिले जबकि उनके निकटतक प्रतिद्वंदी भाजपा के श्री सोरेन को 30685 मत प्राप्त हुए। इस उप चुनाव में राष्ट्रीय संगेल पार्टी के अनिल कन्डुलना को 23799 मत मिले वहीं, झारखंड पार्टी की मेनन एक्का को मात्र 16445 वोट ही मिल पाया।

कांग्रेस ने यह सीट झारखंड पार्टी से छीनी है। श्रीमती एक्का एक मामले में जेल में बंद पूर्व विधायक एनोस एक्का की पत्नी हैं। सूत्रों ने बताया कि इस उप चुनाव में 3694 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया। इस सीट के लिए 20 दिसम्बर को वोट डाले गये जिसमें करीब 64 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले थे। उल्लेखनीय है कि एक पारा शिक्षक की हत्या के मामले में तीन जुलाई 2018 को अदालत से आजीवन कारावास की सजा मिलने के बाद कोलेबिरा से झारखंड पार्टी के विधायक एनोस एक्का के विधानसभा की सदस्यता रद्द किये जाने पर उप चुनाव कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + 6 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।