कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सांसद कार्तिकेश्वर पात्रा का निधन

दिग्गज कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद कार्तिकेश्वर पात्रा का सोमवार रात को निधन हो गया है। उनकी उम्र

दिग्गज कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद कार्तिकेश्वर पात्रा का सोमवार रात को निधन हो गया है। उनकी उम्र 79 वर्ष की थी और  वह कुछ दिनों से बीमार थे। सूत्रों ने बताया कि पात्रा के परिवार में उनकी पत्नी उमारानी, तीन बेटियां और एक बेटा है। उनकी पत्नी भी विधायक रह चुकी हैं।
उन्होंने कहा कि वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और सोमवार देर रात इलाज के लिए भुवनेश्वर ले जाते समय उनकी मृत्यु हो गई। बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी पात्रा 1971, 1974 और 1980 में बालासोर जिले के भोगराई निर्वाचन क्षेत्र से ओडिशा विधानसभा के सदस्य चुने गए।
वह 1991 में बालासोर लोकसभा सीट से भी निर्वाचित हुए थे। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और अन्य गणमान्य लोगों ने पात्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया। पात्रा कई सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ भी जुड़े हुए थे। उन्होंने कई पुस्तकें भी लिखी हैं। पात्रा ने लंबे समय तक संस्कृति और साहित्य पर शोध कार्य भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।