धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कांग्रेस ने बोला हल्ला, कहा अंधविश्वास के लिए कोई जगह नहीं - Punjab Kesari
Girl in a jacket

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कांग्रेस ने बोला हल्ला, कहा अंधविश्वास के लिए कोई जगह नहीं

धीरेन्द्र शास्त्री को लेकर अभी तक विवाद खत्म नहीं हुआ है। इसी बीच एक बार फिर मुंबई से

धीरेन्द्र शास्त्री को लेकर अभी तक विवाद खत्म नहीं हुआ है। इसी बीच एक बार फिर मुंबई से शुरू हुआ ये मामला मुंबई में आ गया है। बता दें मुंबई में बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में कांग्रेस ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।  इतना ही नहीं महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख नाना पटोले ने सीएम एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर धीरेंद्र शास्त्री के मुंबई में कार्यक्रम की अनुमति नहीं देने का आग्रह किया है। 
1679138520 untitled project (83)

धीरेंद्र शास्त्री के अंधविश्वास के लिए महाराष्ट्र में कोई जगह नहीं- कांग्रेस 

धीरेंद्र शास्त्री का दो दिवसीय कार्यक्रम आज यानि की 18 मार्च को सेंट्रल पार्क, मीरा रोड, मुंबई में होना है। कोई जगह नहीं है।’ आगे बता दें पटोले ने पत्र में धीरेंद्र शास्त्री पर संत तुकाराम का अपमान करने का भी आरोप लगाया। पटोले ने लिखा कि “बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री ने संत तुकाराम महाराज का अपमान किया है। कांग्रेस हिंदुओं का सम्मान करती है। भाजपा का हिंदू तब सामने आता है जब उसके पाप सामने आने वाले होते हैं। 

आज किसान आत्महत्या कर रहे हैं, वे हिंदू हैं।” बीजेपी उन्हें क्यों नहीं बचा रही है?” पटोले ने पत्र में लिखा है कि धीरेंद्र शास्त्री ने संत तुकाराम का अपमान कर लाखों लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ किया है. संत तुकाराम का अपमान करने वाले को महाराष्ट्र में कार्यक्रम करने की अनुमति देना अंधविश्वास को बढ़ावा देना है। धीरेंद्र शास्त्री पर लगे आरोपों के बाद शिवसेना के शिंदे गुट की विधायक गीता जैन बचाव में उतर आई हैं। एक वीडियो संदेश में गीता जैन ने कहा कि आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने संत तुकाराम पर दिए अपने बयान के लिए माफी मांगी थी। बात दें ये मामला सबसे पहले मुंबई से शुरू हुआ था और एक बार फिर ये मामला मुंबई तक आ पहुंचा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 − two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।