कांग्रेस प्रियंका को उन जगहों पर भेजती है जहां हार का सामना कर रही है : रमेश पोखरियाल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस प्रियंका को उन जगहों पर भेजती है जहां हार का सामना कर रही है : रमेश पोखरियाल

पोखरियाल ने दावा किया कि लोगों ने कांग्रेस के इस तरीके को स्वीकार नहीं किया है और लोकसभा

कोलकाता : केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने रविवार को दावा किया कि कांग्रेस की अपनी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को ऐसे स्थानों पर भेजने की प्रवृत्ति रही है जहां पार्टी हार का सामना कर रही है। पोखरियाल ने दावा किया कि लोगों ने कांग्रेस के इस तरीके को स्वीकार नहीं किया है और लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के परिणाम इस बात का सबूत हैं। 
उन्होंने यहां पश्चिम बंगाल भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, ‘‘कांग्रेस उन्हें ऐसी जगहों पर ले जा रही है जहां पार्टी हार चुकी है और खत्म होती जा रही है।’’ 
प्रियंका गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में विशेष रूप से प्रचार अभियान में भाग लिया था। हालांकि, पार्टी राज्य में 80 में से केवल एक सीट जीतने में कामयाब रही। कांग्रेस नेता से लखनऊ में शनिवार को पुलिस की बदसलूकी के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर पोखरियाल ने सिर्फ इतना कहा, ‘‘प्रियंका ने राजनीति में बहुत देरी से प्रवेश किया है। मुझे नहीं पता क्यों?’’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।