कांग्रेस ने अपने विधायकों के भाजपा के संपर्क में होने के दावे को खारिज किया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस ने अपने विधायकों के भाजपा के संपर्क में होने के दावे को खारिज किया

NULL

बेंगलुरु : कर्नाटक में कांग्रेस और जनता दल सेक्युलर के 15 विधायकों के भाजपा के संपर्क में होने के दावे को कांग्रेस ने खारिज कर दिया है। कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख दिनेश गुंडु ने इस दावे को लोगों को गुमराह करने वाला बताया है। गौरतलब है कि बुधवार को भाजपा विधायक उमेश कत्ती ने दावा किया था कि कांग्रेस-जनता दल सेक्युलर गठबंधन के 15 विधायक उनके संपर्क में है और अगर वह भाजपा में शामिल होना चाहें पार्टी उनका स्वागत करने के लिये तैयार है।

इस दावे पर कांग्रेस के राज्य प्रमुख ने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो भाजपा अध्यक्ष को अपने पद से इस्तीफा देना होगा। आठ बार से विधायक कत्ती ने दावा किया था कि भाजपा अगले सप्ताह तक नई सरकार का गठन कर लेगी। कत्ती ने यह बयान ऐसे समय में दिया है जब कहा जा रहा है कि कांग्रेस के कुछ विधायक हालिया मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज हैं। हाल ही में मंत्रिमंडल से बाहर किये गए वरिष्ठ नेता रमेश जरकिहोली पार्टी से इस्तीफा देने की धमकी दे चुके हैं।

उन्होंने इस हफ्ते के आखिर में अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर फैसला लेने की बात कही थी। हालांकि मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने कहा है कि कोई भी विधायक इस्तीफा नहीं देगा और छह महीने पुरानी गठबंधन सरकार को कोई खतरा नहीं है। बुधवार को ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा ने कहा कि पार्टी किसी भी असंतुष्ट कांग्रेस विधायक के संपर्क में नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।