हिमाचल प्रदेश उपचुनाव में कांग्रेस ने बजाया जीत का डंका, भाजपा का किया सफाया - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हिमाचल प्रदेश उपचुनाव में कांग्रेस ने बजाया जीत का डंका, भाजपा का किया सफाया

हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बड़ा झटका देते हुए विपक्षी दल कांग्रेस ने तीनों

आज विधानसभा और लोकसभा के उपचुनावों का परिणाम तो घोषित हो गया, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए परिणाम खासा अच्छा नहीं रहा है। हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बड़ा झटका देते हुए विपक्षी दल कांग्रेस ने तीनों विधानसभा सीटों फतेहपुर, अर्की और जुबल-कोटखाई और मंडी लोकसभा सीट पर जीत हासिल कर ली है। चारों सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान 30 अक्टूबर को हुआ था।
कांग्रेस रही हावी, भाजपा का सूपड़ा साफ
निर्वाचन आयोग द्वारा मंगलवार को घोषित चुनाव परिणाम के अनुसार, कांग्रेस ने अपनी फतेहपुर और अर्की सीटें बरकरार रखी हैं, जबकि जुबल-कोटखाई सीट भाजपा से छीनने में कामयाब हुई है। मंडी लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी व कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और करगिल युद्ध के अनुभवी सैनिक भाजपा प्रत्याशी कौशल ठाकुर को हरा दिया है।
कांग्रेस ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का मांगा इस्तीफा 
गौरतलब है कि मंडी लोकसभा सीट से भाजपा के राम स्वरूप शर्मा ने 2019 लोकसभा चुनाव में 4,05,000 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। फतेहपुर से भवानी सिंह पठानिया, अर्की से संजय और जुबल-कोटखाई से रोहित ठाकुर ने जीत दर्ज की है।
राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौड़ ने भाजपा की हार के बाद नैतिक आधार पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से इस्तीफा मांगा है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस ने ‘सेमीफाइनल’ जीत लिया है और अगले साल दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी जीत दर्ज करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।