कांग्रेस पार्टी ने अपनी कर्नाटक इकाई के लिए एक कार्यकारी अध्यक्ष चुना, जानिए क्या है पूरा मामला - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस पार्टी ने अपनी कर्नाटक इकाई के लिए एक कार्यकारी अध्यक्ष चुना, जानिए क्या है पूरा मामला

कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के प्रमुख डी. के. शिवकुमार हैं। चंद्रप्पा की नियुक्ति आर. ध्रुवनारायण के स्थान पर की गई है, जिनका पिछले महीने निधन हो गया था। कर्नाटक विधानसभा चुनाव से महज चंद दिनों पहले कांग्रेस ने रविवार को बी. एन. चंद्रप्पा को पार्टी प्रदेश इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चंद्रप्पा को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अब तक 166 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। उनमें एक सीट पर कर्नाटक सर्वोदय पार्टी का उम्मीदवार है।
विधानसभा की सभी 22 सीट पर विस्तृत चर्चा की
कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में 124 उम्मीदवारों और दूसरी सूची में 42 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति कम से कम चार बार बैठक कर चुकी है और उसने विधानसभा की सभी 22 सीट पर विस्तृत चर्चा की है, लेकिन 58 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा शेष है।
विधानसभा के लिए 10 मई को चुनाव होंगे
कांग्रेस कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से सत्ता हथियाने की जी-तोड़ कोशिश कर रही है। दक्षिण भारत में कर्नाटक एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां भाजपा सत्ता में है। कर्नाटक की 224-सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को चुनाव होंगे। चुनाव परिणाम की घोषणा 13 मई को की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।