कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी ने प्रज्ञा ठाकुर को जला कर मारने की दी धमकी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी ने प्रज्ञा ठाकुर को जला कर मारने की दी धमकी

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी ने भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी ने भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को जला कर मारने की धमकी दी। हालांकि सोशल मीडिया में बयान वायरल होने के बाद शुक्रवार को विधायक ने माफी भी मांग ली। 
लोकसभा में प्रज्ञा के नाथूराम गोडसे से संबंधित विवादास्पद बयान पर बृहस्पतिवार शाम ब्यावरा में विरोध प्रदर्शन के दौरान दांगी ने कहा, “हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जिन्होंने न केवल इस देश के लिए बल्कि पूरे विश्व के लिए शांति का पैगाम दिया, इस देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर किया, उनके हत्यारे को संसद में बैठकर भाजपा की सांसद प्रज्ञा ठाकुर कहती हैं कि वह हत्यारा ‘देशभक्त’ था।” 
उन्होंने कहा, “इससे घिनौनी और इससे खराब बात मेरी जिन्दगी में कोई और हो नहीं सकती। इस बात की हम सब मिल कर बहुत निंदा करते हैं।” प्रज्ञा ठाकुर के गोडसे को देशभक्त बताने वाले बयान पर कांग्रेस पूरे मध्यप्रदेश में प्रदर्शन कर रही है। 
1575019029 pragya thakur
इसी के तहत मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा के पीपल चौराहे पर दांगी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार शाम को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रज्ञा ठाकुर का पुतला दहन किया था। दांगी ने कहा, “प्रज्ञा का पूरा पुतला ही नहीं, वह कभी (यहां) आईं तो प्रज्ञा ठाकुर को जला भी देंगे।” सोशल मीडिया पर इस बयान के वायरल हो जाने के बाद शुक्रवार को माफी मांगते हुए उन्होंने कहा, “मैंने यह बयान आवेश में आकर अचानक दे दिया था। मेरे बोलने में कुछ गलतियां हो गई थीं जिसके लिए मैं माफी मांगता हूं।” 
दांगी ने कहा कि असल में उनके कहने का मतलब यह था कि राजगढ़ जिले के लोग उनका (प्रज्ञा) बहिष्कार करेंगे। उन्होंने कहा, “हम महात्मा गांधी के अनुयायी हैं और सत्य एवं अहिंसा के जो महान आदर्श उन्होंने कायम किएं हैं, उन पर हम विश्वास करते हैं।” 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।