गुजरात में लग सकता हैं कांग्रेस को झटका ! हार्दिक के बाद परमार थाम सकते हैं बीजेपी का दामन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गुजरात में लग सकता हैं कांग्रेस को झटका ! हार्दिक के बाद परमार थाम सकते हैं बीजेपी का दामन

कांग्रेस गुटबाजी के चलते जनाधार वाले नेताओं को पार्टी मे थाम नहीं पा रही हैं। गुजरात में विधानसभा

कांग्रेस गुटबाजी के चलते जनाधार वाले नेताओं को पार्टी मे थाम नहीं पा रही हैं। गुजरात में विधानसभा चुनाव राज्य की चौखट पर खड़ा होने वाला हैं तो वही कांग्रेस के नेता आपस में ही एकजुट नहीं रह पा रहे हैं। बताया जा रहा हैं गुटबाजी के चलते गुजरात कांग्रेस के दो बड़े भाजपा का दामन थाम सकते हैं। जिनका पाला बदलना कांग्रेस को सत्ता पाने का सपने का चूर- चूर कर सकता हैं। पूर्व मंत्री नरेश रावल और राज्यसभा सांसद राजू परमार जल्द ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम सकते हैं। चुनाव से ठीक 4 महीने पहले इस तरह बड़े नेताओं के साथ छोड़ने से पार्टी के लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है।
प्रभारी रघु शर्मा व पार्टी नेताओं के बीच टकराव
बीजेपी सत्ता को बरकरार रखने के लिए कमर कस चुकी हैं, वही कांग्रेस गुटबाजी की अधेरगर्दी में डूब चुकी हैं। सूत्रों के मुताबिक  गुजरात कांग्रेस प्रभारी रघु शर्मा व अन्य आला नेताओं में किसी भी मुद्दे पर बन नहीं पा रही हैं। बीजेपी कांग्रेस को कमजोर करने उसके जनाधार वाले नेताओं को अपनी खींच रही हैं। पहले हार्दिक व अल्पेश ठाकोर जैसे नेता गुटबाजी व अनदेखी भगवा थाम चुकी हैं, हो सकता हैं नरेश रावल  व राजू परमार भी चुनाव से पहले पाला बदल ले।
दशकों बाद पिछले चुनाव में कांग्रेस ने दी भाजपा को टक्कर  
कांग्रेस गुजरात में 3 दशकों से सत्ता से बाहर हैं, लेकिन पिछले चुनाव में कांग्रेस ने काफी हद तक बीजेपी को टक्कर दी थी।  इसी के लिहाज से गुजरात कांग्रेस के नेता अबकी बार सत्ता का सूखा खत्म करने के लिए मेहनत कर रहे हैं लेकिन आला नेताओं में गुटबाजी के चलते बीजेपी कांग्रेस की टूट का फायदा उठा सकती हैं।  
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।