कांग्रेस ने बनाया बीमारू राज्य, हमने रखी आत्मनिर्भर मप्र की नींव-अमित शाह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कांग्रेस ने बनाया बीमारू राज्य, हमने रखी आत्मनिर्भर मप्र की नींव-अमित शाह

केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज भोपाल में मध्य प्रदेश सरकार का 20 वर्षों का

भोपाल (मनीष शर्मा) केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज भोपाल में मध्य प्रदेश सरकार का 20 वर्षों का रिपोर्ट कार्ड जारी करते हुए कांग्रेस पर जबरदस्त हमला किया है। कांग्रेस को चुनौती दी है कि इन 20 वर्षों को छोड़कर मध्य प्रदेश में ज्यादातर उनकी सरकार रही थी उसका रिपोर्ट कार्ड जारी करें। इन 5 वर्षों में 15 माह कांग्रेस की सरकार रही है। उसका भी तुलनात्मक अध्ययन करें। कई घोटाले कमलनाथ सरकार ने किए। गरीब कल्याण की योजनाओं को बंद कर दिया।
1692521114 32542452542452+
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गरीब कल्याण महाअभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमने एक बीमारू राज्य को 20 साल में विकसित राज्य के रूप में आगे ले जाने काम किया है। आत्म निर्भर मध्य प्रदेश की नींव इन वर्षों में रखी गई। शाह ने कहा कि मध्य प्रदेश का गठन 1956 में हुआ, तब से 2003 तक कांग्रेस का शासन रहा। मध्य प्रदेश को 53 साल में बीरारू राज्य बनाया । आने वाले अमृतकाल का समय मध्य प्रदेश के लिए बेमिसाल साबित होगा। हर क्षेत्र में एमपी आगे बढ़ रहा है। एमपी के सभी अंचलों तक विकास पहुंचाया है।
1692521160 525425424525
गरीब कल्याण महाअभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एक समय था, जब मप्र को बीमारू राज्य कहा जाता था। डबल इंजन की सरकार ने विकास के कीर्तिमान गढ़े हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में 2014 से मध्य प्रदेश के विकास को गति मिली है। आजादी के अमृत काल में 2047 तक देश को गौरवशाली वैभवशाली बनाने का संकल्प प्रधानमंत्री ने लिया है उसे पूरा करने में मध्य प्रदेश महत्वपूर्ण योगदान करेगा।
अमित शाह ने कहा कि श्रीमान बंटाधार की सरकार ने मध्य प्रदेश की ऐसी हालत कर दी थी गड्ढों में सड़क ढूंढी जाती थी। उन्होंने अपना एक किस्सा सुनाते हुए कहा कि मैं दावत के रास्ते महाकाल उज्जैन दर्शन करने आता था और नींद में रहता जैसे ही झटका लगता गाड़ी गड्ढे में गिरती समझ में आ जाता था कि मध्य प्रदेश आ गया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ने जो तरफ विकास किया है। आज मध्यप्रदेश हर क्षेत्र में विकसित राज्य की श्रेणी में है। अमित शाह ने कांग्रेस कार्यकाल  के 24 घोटालों का जिक्र किया और कहा कि कांग्रेस को जवाब देना चाहिए। सीएम शिवराज ने कहा कि सिंचाई के क्षेत्र में मध्य प्रदेश में चमत्कार हुआ है। दोगुनी गति से एमपी प्रगति कर रहा है। पीएम ने सहयोग में कोई कसर नहीं छोड़ी। महिला सशक्तिकरण में अभूतपूर्व काम हुआ । कांग्रेस ने मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य का तमग़ा दिया था। यह शब्द राजीव गांधी ने दिया था। लघु फिल्म से बताईं 20 वर्ष की उपलब्धियां
1692521257 12052042040240
कार्यक्रम के मंच से पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने गरीब कल्याण महाअभियान के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। गरीब कल्याण महाअभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में 20 वर्षों की उपलब्धियों की लघु फिल्म दिखाई गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में किए गए विकास कार्यों की जानकारी फिल्म के माध्यम से दी गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।