देशद्रोहियों की समर्थक है कांग्रेस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

देशद्रोहियों की समर्थक है कांग्रेस

आदित्यनाथ ने कहा कांग्रेस के समय आतंकवाद और नक्सलवाद बढ़ा। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने देश की अर्थव्यवस्था को

काशीपुर\हरिद्धर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कांग्रेस के समय आतंकवाद और नक्सलवाद बढ़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है दुनिया भर में देश का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने मोदी सरकार गरीबों के लिए समर्पित सरकार करार दिया। योगी आदित्यनाथ काशीपुर में रामनगर रोड स्थित रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

आदित्यनाथ ने जनता से साफ संबोधन करते हुए पूछा कि क्या आप लोग ऐसी सरकार चाहेंगे जो आतंकवाद को बढ़ावा दे। उन्होंने कहा कि मोदी है तो सब कुछ मुमकिन है। पिछले दिनों पुलवामा में सीआरपीएफ पर हुए हमले के बाद देश की सेना के द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ किए गए पराक्रम की उन्होंने तारीफ की। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश को नरेंद्र मोदी जैसे प्रधानमंत्री की जरूरत है, उन्हीं के हाथों में देश सुरक्षित हैं इसलिए दोबारा मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में आप को सहयोग देना होगा।

मोदी के 5 साल के कार्यकाल में देश विकास के रास्ते पर चला उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के लिए खतरा बनती जा रही है। कांग्रेस आतंकवाद को बढ़ावा दे रही है उन्होंने कहा कि पूरे देश से एक ही आवाज निकलती है कि इस देश को मोदी चाहिए। आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस देश को संकट में डाल रही है। पार्टी का घोषणा पत्र इसका उदाहरण है। कांग्रेस के कारण ही देश का दुर्भाग्यपूर्ण विभाजन हुआ। इसके लिए मुस्लिम लीग व कांग्रेस का गठजोड़ जिम्मेदार था।

आज राहुल गांधी वायनाड से नामांकन कर रहे हैं और वहां भी कांग्रेस का मुस्लिम लीग से गठबंधन है। ये देश को कहां ले जाएगा ये चिंता का विषय है। इस दौरान दानसिंह रावत, महापौर उषा चौधरी, राम मेहरोत्रा, राजकुमार ठुकराल, राजेश शुक्ला, आशीष गुप्ता, बलराज पासी, शिव अरोरा, राजेश कुमार आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।